ISA भारत द्वारा शुरू किया गया एक गठबंधन है जिसमें 120 से अधिक देश शामिल है और 18 जेसे देश फ्रेमवर्क समझौता में जुड़े हुए है। इस संगठन में अधिकांश सदस्य देश धूप वाले गर्म देश है। जो पूरी तरह या आंशिक रूप से मकर रेखा और कर्क रेखा के बीच स्थिर है।
भारत ने भविष्य में ऊर्जा जरूरतों को पूर्ण करने के लिए इसका शुभारंभ फ्रांस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी ने सयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन,30 नवंबर 2015 को COP21 के दौरान पेरिस, फ्रांस में संयुक्त रूप से किया था।
फ्रांस, इस अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन को बढ़ाने के लिऐ 2022 तक 5600 करोड रुपए का फंड देगा जिससे सदस्य देशों में अन्य सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।
क्या है सौर ऊर्जा
सूर्य से प्राप्त सूर्य किरणों को सौर ऊर्जा कहते हैं। इस ऊर्जा को विद्युत में बदलकर DC/AC पॉवर में लाया जाता है। सूर्य किरणों से प्राप्त उर्जा को DC/AC पॉवर में बदल ने के लिए सोलर पैनल की आवश्यकता होती है। सोलर पैनल में छोटे-छोटे सिलिकॉन के सेल लगे होते हैं। एस सेल के माध्यम से सूर्य ऊर्जा को ऊष्मा या विद्युत में बदला जाता है।
इस गठबंधन के उद्देश्य
इस वैश्विक गठबंधन का उद्देश्य स्थायी और ऊर्जा के व्यापक और तीव्र इस्तेमाल के माध्यम से पेरिस जलवायु समझौते के कार्यन्वयन में योगदान करना है।
दूसरा उद्देश्य 1000 गीगावोट से अधीक सौर ऊर्जा उत्पादन की वैश्विक क्षमत प्राप्त करना है। और 2030 तक सौर ऊर्जा निवेशन के लिए लगभग 1000 बिलियन डॉलर की रासी जुटना हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में भारत की क्या भूमिका है।
अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन पहला अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका सचिवालय भारत में गुरुग्राम (हरियाणा) में होगा। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के कद में बढ़ावा होगा।
भारत २०२२ तक भारत अपने ऊर्जा स्त्रोतों से 175 गीगावॉट बिजली का उत्पादन करेगा जिसमें 100 गीगावॉट सौर ऊर्जा होगी(जो ISA के उद्देश्य का 10% होगा),60 गीगावॉट पवन ऊर्जा होगी, 10 गीगावॉट बायोमास ऊर्जा होगी और 5 गीगावॉट जलविद्युत परियोजना से प्राप्त होगी।
फ्रेमवर्क समझौता में संशोधन
संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों राज्यों के लिए गठबंधन की सदस्य प्रदान करने के लिए 8 जनवरी, 2021 को ISA ने फ्रेमवर्क समझौता में संशोधन के बाद इतालवी गणराज्य ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। जो 17 मार्च,2021 को इटली ने भारत के साथ अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के लिऐ हस्ताक्षर किए हैं।
No comments:
Post a Comment