✍️ इस लेख में हम आपको मनरेगा योजना के बारे में बताएंगे जैसे के...... मनरेगा योजना क्या है? भारत में इस योजना लाने की आवश्यकता क्यों हुई। मनरेगा की शुरुआत कब और कहा से हुई। इस योजना को किन–किन योजनाओं को जोड़कर बनाया गया है। इस योजनाका उद्देश्य। एस्मे पंजीकरण कैसे करें। इस योजना के प्रावधान। इस योजना का भुगतान कौन करेगा। इस योजना के अंतर्गत कोन से कार्य करने पड़ते है एवं इस योजना की उपलब्धियां के बारे में जाने गै।
नरेगा योजना (मनरेगा) क्या हैं।
यहां एक अधिनियम है । जिसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार के संयुक्त नेतृत्व से चलाया जाता है और यह योजना ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भाग प्रदान करती है। जब यह लागू हुआ तब उसका नाम नरेगा (राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) था बाद में 2अक्टूबर,2009 में इसका नाम बदलकर मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कर दिया गया।
भारत में यह योजना की आवश्यकता क्यों हुई।
भारत में अधिकांश जनसंख्या ग्रामीण इलाकों में बसती है ।और उसको ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार न मिलने से वह लोग शहरों की ओर पलायन करते हैं । इस पलायन के कारण शहरों में भी बेरोजगारी बढ़ती थी । इसलिए उसको रोकने के लिए और ग्रामीण विकास को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने यह योजना प्रारंभ की हैं।
मनरेगा योजना(नरेगा) की भारत में शुरुआत
नरेगा की शुरुआत जीन ड्रेस (बेल्जियम के अर्थशस्त्री) की उपज थी।
25 अगस्त 2005 को संसद में नरेगा के संबंध में अधिनियम प्रसार हुआ और तब भारत के वडाप्रधान डॉ.मनमोहन सिंह थे।
इसके बाद यह अधिनियम को 2 सितंबर 2005 को संसद द्वारा पारित किया गया।
उसके बाद 2 फरवरी 2006 को यह आंध्रप्रदेश के बांदावाली जिले के अनंतपुर गांव से उसकी शुरुआत हुई उसके साथ यहां 200 पचात जिले में लागू किया गया। इसके एक वर्ष के बाद उसमें 103 जिले और जोड़़े गए ।
एवं 1 अप्रैल 2008 को भारत के उस समय मौजूद 593 जिलो (समग्र भारत) में लागू कर दिया गया।
इस योजना का नाम परिवर्तन
2 अक्टूबर 2009 को गांधी जयंती दिन को इसका नाम बदलकर– मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कर दिया गया।
किन-किन योजनाओं को जोड़कर यह योजना बनाई गई है।
यह योजना 2 योजनाओं को जोड़कर बनाई गई है। जो निम्नलिखित है।
1) संपूर्ण ग्रामीण रोजगार योजना।
यह योजना को लेकर 15 अगस्त, 2001 को PM ने लाल किले पर घोषणा की। की हम ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के लिए एक योजना लाएंगे और यह योजना की शरुआत 25 सितंबर 2001 को UP के मथुरा जिले के करद गांव से शुरू किया गया।
यहां योजना में दो दूसरी योजना भी समाविष्ट होती थी जिसमें....1) रोजगार आश्वासन योजना और 2) जवाहर ग्राम समृद्धि योजना थी।
2) काम के लिए अनाज योजना।
मनरेगा का मुख्य उद्देश्य।
👉पहले उसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र के पलायन को कम करना था।
👉ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार प्रदान करना।
👉ग्रामीण क्षेत्र का विकास।
👉एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की कार्यशक्ति को बताना था।
मनरेगा के अंतर्गत पंजीकरण कैसे करें।
फॉर्म 👉 डॉक्यूमेंट (जन्म प्रमाण पत्र + आधार कार्ड + फोटो + पता) 👉 ग्राम पंचायत 👉 पंजीकरण 👉 जॉब कार्ड मिलेगा।
इसकी भुगतान बैंक या डाक एवं नकद(सिफारिशसे)
मिलेंगी।
इस योजना का प्रावधान
👉हर एक परिवार के व्यस्त सदस्य जो कुशल और अर्ध–कुशल हो उसे वित्तीय वर्ष के दौरान 100(किस राज्य में 150 दिन का भी है) दिन का रोजगार दिया जाएगा।
👉अगर आवेदन करने के 15 दिन के बाद रोजगार नहीं मिला तो उसे बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
👉आवेदन कर्ता को जॉब कार्ड दिया जाएगा।
👉33% महिला को अनामत दिया जाएगा।
👉सप्ताह में 6 दिन के कार्य दिवस।
👉दिन में 7 घंटे कार्य समय सीमा।
👉अगर जो कार्य स्थल निवास स्थान के 5 k.m दायरे से अधिक दूर होगा तो 10% मजदूरी बढ़ाई जाएगी।
👉अगर कार्य के दौरान आपके साथ कुछ अनहोनी हो जाती है। तो उसको केंद्र सरकार राशि देंगी।
इस योजना का भुगतान कौन करेगा।
👉केंद्र सरकार इस योजना में 90% खर्च करेंगी और राज्य सरकार 10% खर्च करेंगी।
उदाहरण के तौर पर: – अगर 100 करोड़ की ग्रांट आती है। तो उसमें से 90 करोड़ केंद्र सरकार खर्च करेंगी और 10 करोड रज्य सरकार खर्च करेंगे।
👉इस योजना के अंतर्गत सभी साधन केंद्र सरकार देंगी।
👉एवं इस योजना का नेतृत्व ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा किया जाएगा।
मनरेगा योजना के अंतर्गत कार्य
👉कार्य मुख्यतव शारीरिक क्षमता पर आधारित होगा जिसमें....
👩🔧जल संरक्षण एवं संचयन कार्य।
👩🔧छोटे बांधों का निर्माण।
👩🔧तालाब की खुदाई।
👩🔧बंजर जगह पर वनीकरण।
👩🔧भूमि विकास।
👩🔧ग्रामीण संपर्क मार्ग निर्माण।
इस योजना की उपलब्धियां
✍️विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक कल्याण कार्यक्रम।
✍️गरीबी कम हुई।
✍️2015 को world Bank ने उसको सबसे बड़ी कल्याणकारी योजना जारी किया।
✍️18–30 वर्ष के लोगों की भागीदारी बढ़ गई।
✍️14.36 घरों मनरेगा पर निर्भर हैं।
Thank you
Good
ReplyDeleteGood
ReplyDeleteHello
ReplyDelete